LPG सिलेंडर भरवाने के लिए नहीं हैं पैसे? Bharat Gas दे रही इंस्टेंट 600 रुपये का लोन

अगर घर में LPG सिलेंडर खत्म हो गया है और तुरंत रिफिल कराने के लिए पैसे नहीं हैं, तो भारतगैस के ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। कंपनी ₹600 तक का ब्याज-मुक्त माइक्रो-लोन दे रही है।

रसोई गैस सिलेंडर खत्म होने पर उसे दोबारा भरवाना जरूरी होता है। लेकिन कई बार महीने के आखिरी दिनों में बजट बिगड़ जाता है और लोगों के पास तुरंत सिलेंडर बुक कराने के लिए पैसे नहीं होते। ऐसी स्थिति में भारतगैस (Bharat Gas) के ग्राहकों को राहत मिल सकती है। कंपनी ने LPG सिलेंडर रिफिल कराने के लिए ₹600 तक का माइक्रो-लोन देने की सुविधा शुरू की है। खास बात यह है कि इस रकम पर ग्राहकों को कोई ब्याज नहीं देना होगा। यानी जितने रुपये उधार लिए जाएंगे, उतनी ही रकम वापस करनी होगी।

LPG Cylinder

LPG सिलेंडर भरवाने के लिए नहीं हैं पैसे? Bharat Gas दे रही इंस्टेंट 600 रुपये का लोन

₹600 तक मिलेगा ब्याज-मुक्त लोन

भारतगैस की इस सुविधा के तहत पात्र ग्राहक LPG सिलेंडर रिफिल कराने के लिए अधिकतम ₹600 तक का माइक्रो-लोन ले सकते हैं। यह सुविधा 'अभी खरीदें, बाद में भुगतान करें' यानी Buy Now, Pay Later मॉडल पर आधारित है। इसका मतलब है कि ग्राहक पहले सिलेंडर रिफिल करा सकते हैं और बाद में लोन की रकम चुका सकते हैं। इस पर ब्याज दर शून्य रखी गई है। हालांकि, ग्राहक को कितनी रकम का लोन मिलेगा, यह उसकी पात्रता और सुविधा की शर्तों पर निर्भर करेगा। हर ग्राहक को ₹600 का पूरा लोन मिलना जरूरी नहीं है।

End of Feed