Bharat Coking Coal IPO GMP: रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहा सब्सक्रिप्शन, GMP का भी जलवा कायम

Bharat Coking Coal IPO प्राइमरी मार्केट में इस साल का पहला इश्यू है। निवेशकों से इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अब तक यह इश्यू 15 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। मजबूत सब्सक्रिप्शन के साथ ही इश्यू को लेकार ग्रे मार्केट में भी निवेशकों की दिलचस्पी बनी हुई है। इसकी वजह से GMP भी दमदार बना हुआ है और धांसू लिस्टिंग गेन का संकेत दे रहा है।

Bharat Coking Coal IPO Live Updates: कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल के IPO के लिए पब्लिक सब्सक्रिप्शन की विंडो खुली हुई है। इस इश्यू को 13 जनवरी तक सब्सक्राइब किया जा सकता है। शुक्रवार 9 जनवरी को पहले दिन ही इसे 8 गुना के करीब सब्सक्रिप्शन मिल गया और बीच में दो दिन शनिवार-रविवार को अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही सब्सक्रिप्शन शुरू हुआ, फिर से निवेशकों ने नए बिडिंग ऑर्डर्स की झड़ी लगा दी और महज कुछ ही घंटों में इश्यू 15 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो गया है।

भारत कोकिंग कोल

BCCL आईपीओ, (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

किस कैटेगरी में कितना सब्सक्रिप्शन?

Bharat Coking Coal IPO को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। इश्यू के दूसरे दिन तक कुल 27 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। खास बात यह है कि रिटेल, NII और शेयरहोल्डर कैटेगरी में जबरदस्त ओवरसब्सक्रिप्शन देखने को मिला है, जबकि एंकर निवेशकों का हिस्सा पहले ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो चुका है। मजबूत मांग और ऊंचे ग्रे मार्केट प्रीमियम के चलते यह IPO बाजार में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। 1100 करोड़ के इस इश्यू के लिए अब तक तमाम कैटेगरी में 12,238.57 करोड़ रुपये से ज्यादा के बिडिंग ऑर्डर मिल चुके हैं।

End of Feed