Best Time To Invest In Share Market: शेयर बाजार की दुनिया में आप नए निवेशक हों या अनुभवी एक सवाल हमेशा मन में रहता है कि शेयर खरीदने या बेचने का सही समय कौन सा होता है? यहां सही समय दो तरीकों से लिया जा सकता है। पहला समय कि साल में कब यानी किसी बड़ी या छोटी घटना के समय। तो इसका जवाब आम तौर एक्सपर्ट देते हैं कि शेयर बाजार में जब आप शेयर खरीदना चाहें वही सही समय है। बस शेयर आपको सही चुनना आना चाहिए। दूसरा समय कि दिन में कब शेयर खरीदना या बेचना चाहिए? इस पर हम यहां चर्चा करेंगे।
शेयर बाज़ार में निवेश करने का सबसे अच्छा समय
ये भी पढ़ें -
दिन का बेस्ट टाइम कौन सा होता है
यह चीज इंट्राडे ट्रेडर्स पर सबसे अधिक लागू होती है जो अपने स्टॉक को एक ही दिन में खरीदते और बेचते हैं और मुनाफा कमाते हैं। कुछ चीजें फैक्ट नहीं हैं। जैसे कि :
- पहले 90 मिनट के बाद अस्थिरता कम हो जाती
- पहले 90 मिनट के बाद जिस वॉल्यूम में शेयरों में ट्रेड किया जाता है उसमें भी गिरावट आ सकती है
- एक्सपीरियंस ट्रेडर्स की चालें आपको पेरशान कर सकती हैं
- शुरुआती समय छोटे निवेशकों के लिए नहीं
दरअसल जानकार मानते हैं कि ट्रेडिंग के लिए शुरुआती समय ही सबसे बेस्ट टाइम होता है। शेयर बाजार सुबह 9:15 बजे कारोबार के लिए खुलता है और पहले 15 मिनट में, शेयर बाजार पिछले दिन की खबरों पर रेस्पॉन्स देता है। उसके बाद शेयर बाजार में थोड़ी स्थिरता दिखती है।
यदि आप और कम रिस्क लेना चाहते हैं तो ट्रेडिंग टाइम को अधिकतम 11 बजे तक बढ़ाएँ और फिर पूरे दिन ग्राफ और चार्ट देखकर ट्रेड बढ़ाएं। मगर ध्यान रहे कि शेयर बाजार में कुछ भी तय नहीं है। शेयर बाजार कभी भी चढ़ या गिर सकता है।
शेयर खरीदने का सबसे अच्छा समय
शेयर बाजार में कब पैसा लगाना चाहिए?
यदि आप कुछ समय के लिए शेयर खरीद रहे हैं तो आपको जिस रेंज में शेयर खरीदने हैं उस रेट तक शेयर के आने का इंतजार करें। मान लीजिए कोई शेयर 100 रु पर है, मगर आपको उसका सही रेट 80 रु लगता है तो उस शेयर को 80 रु तक आने दें।
शेयर बाजार के खास टिप्स
शेयर खरीदते समय क्या ध्यान रखना चाहिए?
शेयर खरीदते समय 3 चीजें ध्यान रखनी जरूरी हैं :
- पहला कि कंपनी के आगे ग्रोथ करने की कितनी उम्मीद है
- दूसरा शेयर की वैल्यूएशन सही है या नहीं। कही शेयर महंगा तो नहीं
- तीसरा किसी भी छोटी-बड़ी खबर से शेयर गिर सकता है। इसलिए रिस्क के लिए तैयार रहें
ट्रेडिंग में सुबह 11 बजे का नियम क्या है?
शेयर बाजार में कम से कम कितना पैसा लगा सकते हैं?
इसका जवाब है कि जितना गुड़ डालेंगे, उतना मीठा पाएंगे। यानी जितना अधिक लगाएंगे, उतना अधिक कमाएंगे। बाकी कोई शेयर 10 रु का है तो आप एक शेयर भी खरीद कर शेयर बाजार में शुरुआत कर सकते हैं।
हम रोजाना शेयर बाजार से कितना कमा सकते हैं?
इसका जवाब ऊपर दे दिया गया है कि जितना गुड़ उतना मीठा। मगर शेयर बाजार में रोजाना कमाने के लिए ट्रेडिंग करनी होगी, जो ज्यादा जोखिम वाली है। कुछ महीनों या सालों के लिए सोच कर निवेश करना कम जोखिम वाला है।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
