निवेश के लिए अच्छे साबित हो सकते हैं ये 3 कॉरपोरेट म्युचुअल फंड, देखें लिस्ट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated May 1, 2023, 09:36 AM IST

Corporate Bond MF: डेट म्यूचुअल फंड्स के लिए 2023 में बेहतर साल होने की संभावना है। इन फंड्स के लिए 2022 अच्छा साल नहीं था। जानकारों के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही ब्याज दरों में वृद्धि को रोक या बंद कर सकता है।

Corporate Bond MF: डेट म्यूचुअल फंड्स (Debt Mutual Fund) के लिए 2023 बेहतर साल होने की संभावना है। इन फंड्स के लिए 2022 अच्छा साल नहीं था। जानकारों के मुताबिक, भारतीय रिजर्व बैंक जल्द ही ब्याज दरों में वृद्धि को रोक या बंद कर सकता है। इसके पहले RBI अर्थव्यवस्था में महंगाई के दबाव को कम करने के लिए ब्याज दरों में वृद्धि कर रहा था। डेट म्युचुअल फंड, विशेष रूप से लंबी अवधि के डेट फंड और गिल्ट फंड, बढ़ती ब्याज दर के माहौल में पैसा खो देते हैं। डेट इंस्ट्रूमेंट्स की कीमतें तब गिरती हैं जब उनकी यील्ड बढ़ती है।

Best Three Performing Corporate Bond Fundsk

डेब्ट म्यूचुअल फंड्स

दूसरे शब्दों में, ब्याज दरें बढ़ने पर डेट फंडों की नेट एसेट वैल्यू या एनएवी गिर जाती है। हालांकि, आने वाले साल में डेट म्यूचुअल फंडों के लिए बेहतर साल होने की संभावना है। डेट म्यूचुअल फंड मैनेजरों के मुताबिक, आरबीआई द्वारा 2023 में दरों में बढ़ोतरी रोकने का मतलब होगा डेट म्यूचुअल फंड निवेशकों को बेहतर रिटर्न।

End of Feed