Best Stocks To BUY: अगले साल में इन 4 शेयर्स में कमाई का मौका! एक्सपर्ट से जानें Share Price Target और Strategy

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 24, 2023, 04:22 PM IST

Best Stocks To BUY:एक्सपर्ट अविनाश ने तीसरा शेयर निवेश के लिए City Union Bank Share बताया है। उन्होंने कहा,"City Union Bank बहुत पुराना बैंक है। खासकर साउथ में बहुत अच्छे तरीके से बिजनेस करता है। बहुत अच्छी तरह से बढ़ रहा है।

Best Stocks To BUY: हम आपको यहां 1 साल में अच्छा रिटर्न देने वाले 4 शेयरों के बारे में बता रहे हैं। जिस पर ET Now Swadesh के खास शो में एक्सपर्ट ने निवेश की रणनीति बताई है। उन्होंने इन शेयरों का प्राइस टारगेट भी बताया है। प्रोफिटमार्ट सिक्योरिटीज (Profitmart Securities) के अविनाश गोरक्षकर ने UPL Share, ABFRL Share, City Union Bank Share और Star Health Share में निवेश की राय दी है।

Best Stocks To BUY: अगले साल में इन 4 शेयर्स में कमाई का मौका! एक्सपर्ट से जानें Share Price Target और Strategy

Best Stocks To BUY: UPL Share और ABFRL Share

एक्सपर्ट अविनाश गोरक्षकर ने UPL Share में निवेश की राय दी है। उन्होंने बताया की Overall Industry की ग्रोथ अच्छी लग रही है। इंवेंट्री की जो परेशानी थी वो भी खत्म हो चुकी है और मैनेजमेंट के पास काफी अच्छे Products हैं। एक्सपर्ट ने इस शेयर का प्राइस टारगेट 700 बताया है। इसके लिए उन्होंने 1 साल का समय दिया है। जबकि दूसरे शेयर ABFRL Share है। उन्होंने कहा,"मुझे लग रहा है कि ABFRL Share ने काफी लोगों को निराश किया है। लेकिन इन्होंने बहुत सारे ब्रांड्स खरीदे हैं। अभी यह एक सुपर कैटेगरी का रिटेलर बना है। मेरे ख्याल से यह Investment Phase है।" उन्होंने ABFRL Share की खरीदारी की सलाह देते हुए Share Price Target 260 बताया है। एक्सपर्ट ने इस शेयर में 1 साल के लिए निवेश की अभी राय दी है।

End of Feed