Best Shares Of The Week: ये हैं 4 दिन में 90 फीसदी तक रिटर्न देने वाले शेयर, 5 लाख को बना दिया 9.5 लाख

Best Shares Of The Week: श्यामकमल इनवेस्टमेंट्स का शेयर बीते हफ्ते 3.51 रु से 6.66 रु पहुंच गया। इससे निवेशकों को 89.74 फीसदी रिटर्न मिला। अगर किसी ने श्यामकमल इनवेस्टमेंट्स में 5 लाख रु का निवेश किया होता तो वो 9.5 लाख रु बन गए होते।

KEY HIGHLIGHTS
  • बीते हफ्ते शेयर बाजार में आई तेजी
  • 5 शेयरों ने दिया 90 फीसदी तक रिटर्न
  • श्यामकमल इनवेस्टमेंट्स का शेयर 3.51 रु से 6.66 रु पहुंचा

Best Shares Of The Week: पिछले कारोबारी हफ्ते में शेयर बाजार में केवल 4 ही दिन कारोबार हुआ। क्योंकि सोमवार क्रिसमस के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। 29 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में निफ्टी 50 382 अंक या 1.8 प्रतिशत बढ़कर 21,731 पर पहुंच गया, और बीएसई सेंसेक्स 1,133 अंक या 1.6 प्रतिशत बढ़कर 72,240 पर पहुंच गया। बीते हफ्ते निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप 100 में क्रमशः 2.4 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की तेजी आई। इस दौरान 5 शेयर ऐसे रहे, जिन्होंने निवेशकों को 4 ही दिन में 90 फीसदी रिटर्न दिया है। इनमें श्यामकमल इनवेस्टमेंट्स (Shyamkamal Investments), सिकोज़ी रियल्टर्स (Sikozy Realtors), वीएल ई-गवर्नेंस (VL E-Governance), कैटविज़न लिमिटेड (Catvision Ltd) और त्रिवेणी एंटरप्राइजेज (Triveni Enterprises) शामिल हैं।

Best Shares Of The Week

सप्ताह के बेस्ट शेयर

End of Feed