Berkshire Hathaway को हुआ रिकॉर्ड 92719 करोड़ रु का प्रॉफिट, बफेट बोले 'इंवेस्टमेंट के लिए पहली पसंद अमेरिका'

Berkshire Hathaway AGM: नतीजे पेश करने के अलावा शनिवार को बर्कशायर हैथवे के शेयरधारकों की सालाना आम बैठक भी हुई। बैठक में वॉरेन बफेट ने कहा कि अगर हम कोई बड़ा निवेश करते हैं, तो निवेश की जगह यूएस होने की ही संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बर्कशायर हैथवे को हुआ रिकॉर्ड प्रॉफिट
  • जनवरी-मार्च तिमाही में 92719 करोड़ रु
  • इनकम में आई गिरावट

Berkshire Hathaway AGM: दुनिया के टॉप इंवेस्टर वॉरेन बफेट की बर्कशायर हैथवे इंक ने शनिवार 4 मई को अपने पहली तिमाही के फाइनेंशियल रिजल्ट पेश किए। इंश्योरेंस अंडरराइटिंग से इनकम में जोरदार बढ़ोतरी के दम पर कंपनी ने रिकॉर्ड तिमाही प्रॉफिट कमाया। पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) में इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट एक साल पहले के 8.07 बिलियन डॉलर (67288 करोड़ रु) से 39 प्रतिशत बढ़कर 11.22 बिलियन डॉलर (92719 करोड़ रु) या लगभग 7,807 डॉलर (6.51 लाख रु) प्रति क्लास ए शेयर हो गया। तिमाही के दौरान मल्टीनेशनल ग्रुप की इनकम 35.5 अरब डॉलर (2.96 लाख करोड़ रु) से गिरकर 12.7 अरब डॉलर (1.06 लाख करोड़ रु) या 8,838 डॉलर (7.37 लाख रु) प्रति शेयर रह गई।

Berkshire Hathaway Q1 Results

इंवेस्टमेंट के लिए वॉरेन बफेट की पहली पसंद USA

ये भी पढ़ें -

End of Feed