शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो हो जाएं सावधान! NSE पर रोज हो रहे 17 करोड़ साइबर अटैक, ऐसे बचें

NSE एक अधिकारी ने कहा कि ट्रेडिंग प्रणाली से लेकर बैकअप सेटअप तक, यह प्रणाली काफी हद तक अपना काम खुद करती है। अगर यहां कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद चेन्नई में एक समानांतर बैकअप सेटअप चालू हो जाता है।

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) को प्रतिदिन लगभग 17 करोड़ साइबर हमलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में निर्बाध परिचालन सुनिश्चित करने को एक्सचेंज को चौबीसों घंटे काम करने के लिए ‘साइबर योद्धाओं’ की एक समर्पित टीम की आवश्यकता होती है। एनएसई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान एक दिन में सबसे अधिक 40 करोड़ साइबर हमलों का सामना करना पड़ा था। इसे डीडीओएस सिमुलेशन के रूप में डिजाइन किए गया था। हालांकि, साइबर हमलावर कर्मियों, मशीनों और उन्नत प्रौद्योगिकी के समन्वित प्रयासों के कारण कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए। एनएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, एक्सचेंज पर हर दिन लाखों साइबर हमले होते हैं। लेकिन हमारी तकनीकी टीमें, उनकी प्रणाली और तकनीक विशेष सॉफ्टवेयर का उपयोग करके चौबीसों घंटे इन हमलों का मुकाबला करती हैं।

एनएसई

एनएसई (PTI)

शेयर बाजार निवेशक साइबर हमले से ऐसे बचें

  • सिर्फ सेबी-रजिस्टर्ड ब्रोकर या ऐप से ही ट्रेडिंग करें।
  • फर्जी वेबसाइट या थर्ड पार्टी लिंक से लॉगिन न करें।
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) ऑन रखें
  • मजबूत और यूनिक पासवर्ड बनाएं
  • ईमेल या SMS लिंक से सावधान रहें
  • अपने यूजरनेम और पासवर्ड किसी से शेयर न करें।
  • नियमित रूप से अकाउंट स्टेटमेंट चेक करें
  • एंटीवायरस और सिस्टम अपडेट रखें

End of Feed