पाकिस्तान सीमा के पास बंजर भूमि बनी भारत की हरित ऊर्जा क्रांति का केंद्र, अंबानी-अडानी ने किया अरबों का निवेश

Renewable Energy Hub: गुजरात के कच्छ रण में पाकिस्तान सीमा के पास स्थित विशाल बंजर भूमि भारत की स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं का केंद्र बन गई है। अडानी समूह ने यहां 538 वर्ग किलोमीटर में फैले खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क की शुरुआत की, जो पेरिस से करीब पांच गुना बड़ा है। इस क्षेत्र ने अरबों डॉलर का निवेश आकर्षित किया है।

Renewable Energy Hub : गुजरात के कच्छ जिले का रण क्षेत्र, जो पाकिस्तान की सीमा के पास स्थित एक विशाल बंजर भूमि है, अब भारत की स्वच्छ ऊर्जा महत्वाकांक्षाओं का केंद्र बन गया है। यह इलाका उद्योगपतियों मुकेश अंबानी और गौतम अडाणी के बड़े निवेशों के चलते वैश्विक हरित ऊर्जा मानचित्र पर उभर रहा है।

Kutch, Renewable Energy, Adani Group, Reliance Industries, Mukesh Ambani, Gautam adani

कच्छ में स्वच्छ ऊर्जा का नया केंद्र (तस्वीर-istock)

अडानी समूह की खावड़ा परियोजना: दुनिया की सबसे बड़ी हरित ऊर्जा परियोजना

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अडानी समूह ने सबसे पहले इस क्षेत्र में बड़ी योजना की घोषणा की थी। उनका खावड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क 538 वर्ग किलोमीटर में फैला है। जो पेरिस शहर से करीब पांच गुना बड़ा है। इस परियोजना का लक्ष्य है 30 गीगावाट सौर और पवन ऊर्जा का उत्पादन करना। काम की शुरुआत 2022 में हुई थी, और फरवरी 2024 में इसने राष्ट्रीय ग्रिड को पहली बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी। अब तक 5.6 गीगावाट क्षमता चालू हो चुकी है, और 2029 तक पूरी क्षमता प्राप्त करने की योजना है।

End of Feed