Banks Open or Closed on Sunday 27 September : क्या रविवार, 27 सितंबर, 2026 को बैंकों में काम होगा? वर्किंग डे के स्टेटस पर बैंकों और यूनियनों की अलग-अलग राय होने से कन्फ्यूजन बना हुआ है। एक तरफ जहां बैंक अपने ग्राहकों को बता रहे हैं कि रविवार को कामकाज होगा। वहीं, यूनियन नेताओं का कहना है कि रविवार को कोई काम नहीं किया जाएगा।
रविवार को बैंक खुले या बंद
रविवार को क्यों खुल रहे बैंक?
इस रविवार यानी 27 सितंबर, 2026 को बैंक खुलने के पीछे बैंक कर्मियों की हड़ताल है। असल में सोमवार 28 से 30 सितंबर के दौरान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। ऐसे में 26 सितंबर (चौथा शनिवार) और 27 सितंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश की वजह से ग्राहकों को लगातार 5 दिन यानी शनिवार से बुधवार तक बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी। इसे ध्यान में रखकर ही बैंकों ने 27 सितंबर रविवार को सामान्य कामकाज करने का फैसला किया है।
किन बैंकों ने की की आधिकारिक घोषणा?
वित्त मंत्रालय और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देश पर रविवार 27 सितंबर को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (PSB) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों (RRB) को सामान्य रूप से चालू रखने का फैसला किया है। इसके अलावा मंत्रालय ने 3 दिन की बैंक हड़ताल के बीच वेतन, पेंशन के जल्द वितरण का निर्देश दिया है। वहीं, SBI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी पुष्टी की है। SBI ने अपने पोस्ट में बताया है कि बैंक की सभी ब्रांचों में 27 सितंबर को सामान्य कामकाज होगा और ग्राहकों को सभी जरूरी बैंकिंग सेवाएं उपलब्घ कराई जाएंगी।
UFBU ने क्या फैसला किया?
भले ही भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने आधिकारिक तौर पर 27 सितंबर को सभी ब्रांच खोलने का ऐलान किया है। लेकिन अखिल भारतीय बैंक अधिकारी संघ (FIBOA) ने अपने सदस्यों को 27 सितंबर को काम पर नहीं जाने की सलाह दी है। क्योंकि, रविवार औद्योगिक विवाद अधिनियम के तहत अवकाश होता है। इसके अलावा बैंक कर्मियों के सबसे बड़े संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने फिलहाल इस मुद्दे पर कर्मचारियों को कोई कॉल नहीं दिया है। बल्कि, इस मामले में पहले बैंकों के शीर्ष प्रबंधन और IBA से पूछा है कि पहले यह बताया जाए कि 27 सितंबर को क्या-क्या किया जाएगा। इसके बाद इस मामले में कोई फैसला लिया जाएगा।
वहीं, इससे पहले 23 सितंबर को एक बयान में, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBA) ने कहा, हमारा संगठन 28 से 30 सितंबर, 2026 तक हड़ताल पर रहने के लिए मजबूर है। हमारे मेंबर्स को सलाह दी जाती है कि वे रविवार (ID एक्ट के तहत घोषित छुट्टी), 27 सितंबर, 2026 को ऑफिस नहीं आएं।
क्या करें ग्राहक?
अगर आपका कोई अर्जेंट काम है, तो रविवार का इंतजार नहीं करें या फिर पहले ही ऐसी व्यवस्था कर लें कि उस काम को बुधवार के बाद निपटाया जा सके। इसके अलावा अगर बैंक जाना भी हो, तो पहले अपनी ब्रांच में कॉल कर करके कन्फर्म कर लें कि वहां कामकाज हो रहा है या नहीं।
