1 अक्टूबर से बदल जाएंगे बैंकिंग से जुड़े ये नियम, ATM से पैसे निकालने से लेकर FD रिटर्न पर होगा असर

1 अक्टूबर 2026 से SBI के कुछ BSBD खाताधारकों के लिए कैश निकालने के नियम बदल रहे हैं। महीने में तय फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर चार्ज देना होगा। जानिए कितनी निकासी मुफ्त रहेगी और कितना शुल्क लगेगा।

अक्टूबर की शुरुआत के साथ बैंकिंग से जुड़े कुछ नियम बदलने वाले हैं। इनमें भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI के कुछ ग्राहकों के लिए कैश निकालने से जुड़ा नियम भी शामिल है। यह बदलाव सभी SBI खाताधारकों के लिए नहीं है, बल्कि Basic Savings Bank Deposit यानी BSBD अकाउंट रखने वाले ग्राहकों पर लागू होगा। नए नियम के तहत महीने में तय संख्या तक कैश निकालना मुफ्त रहेगा, लेकिन उसके बाद हर अतिरिक्त कैश निकासी पर शुल्क देना होगा। SBI के मुताबिक, यह नया नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होगा।

Banking rules

ATM से पैसे निकालने से लेकर FD रिटर्न पर होगा असर

महीने में कितनी बार कैश निकालना फ्री?

SBI के BSBD अकाउंट में हर महीने चार कैश निकासी मुफ्त रहेंगी। यानी अगर कोई ग्राहक महीने में चार बार कैश निकालता है, तो इन चार ट्रांजैक्शन पर अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। लेकिन पांचवीं और उसके बाद की कैश निकासी पर चार्ज देना होगा। SBI की जानकारी के अनुसार, फ्री लिमिट पूरी होने के बाद हर अतिरिक्त कैश निकासी पर ₹15 और उस पर लागू GST लिया जाएगा।

End of Feed