विलय और अधिग्रहण पर क्यों बोले एसबीआई चेयरमैन? सतर्क और धीरे-धीरे कदम बढ़ाएगा SBI

Mergers and Acquisitions: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा कि बैंक अब विलय और अधिग्रहण (M&A) में फाइनेंसिंग के लिए सतर्क और चरणबद्ध रुख अपनाएगा। हाल ही में RBI ने बैंकों को लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए लोन देने की अनुमति दी है।

Mergers and Acquisitions: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा है कि बैंक अब विलय और अधिग्रहण (M&A) के लिए फाइनेंसिंग में सतर्क रुख अपनाएगा और यह कदम चरणबद्ध तरीके से उठाएगा। हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों को इस प्रकार की फाइनेंसिंग की अनुमति दी है, जिससे बैंक अब लिस्टेड कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के लिए लोन दे सकते हैं।

SBI, CS Shetty, mergers and acquisitions

एसबीआई विलय और अधिग्रहण में सतर्क, धीरे-धीरे कदम बढ़ाएगा (तस्वीर-istock)

जोखिम भरे कदमों में सतर्कता

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक शेट्टी ने बताया कि एसबीआई हमेशा नए क्षेत्र में कदम रखने से पहले सावधानी बरतता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि होम लोन जैसे सुरक्षित क्षेत्र में भी बैंक ने जल्दबाजी नहीं की और धीरे-धीरे विस्तार किया। आज बैंक का होम लोन पोर्टफोलियो 9 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जिससे एसबीआई इस क्षेत्र में सबसे बड़ा कर्जदाता बन गया है।

End of Feed