सड़कों पर उतरे बैंक कर्मचारी, ये है मांग, क्या होगी पूरी?

Five Day Work Week: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर राजस्थान में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंकों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week) लागू करने की मांग उठाई। जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में कर्मचारियों ने नारेबाजी कर सरकार और बैंक प्रबंधन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

Five Day Work Week: राजस्थान में गुरुवार (22 जनवरी 2026) को बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह (Five-Day Work Week) लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के आह्वान पर किया गया। राज्य के कई जिलों में बैंक शाखाओं और कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों ने विरोध जताया और सरकार से जल्द फैसला लेने की मांग की।

bank employees protest, five day work week, banking sector,

बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर किया प्रदर्शन (तस्वीर-X)

जयपुर में मानव सीरीज बनाकर जताया विरोध

राजधानी जयपुर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने शाम के समय स्टैच्यू सर्किल से भगवान दास रोड तक मानव सीरीज बनाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारे लगाए और हाथों में तख्तियां लेकर अपनी मांगों को सामने रखा। तख्तियों पर बैंकों में पांच दिवसीय सप्ताह लागू करो जैसे मैसेज लिखे हुए थे। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में बैंक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हुए। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और सरकार का ध्यान इस ओर आकर्षित करने की कोशिश की।

End of Feed