Bank Of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने SBI को पछाड़ा, जानें डिपॉजिट और लोन में कैसे बना नंबर वन

Bank Of Maharashtra: बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कुल घरेलू कारोबार बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 15.94 प्रतिशत बढ़ा है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 13.12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है।

Bank Of Maharastra:बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने बीते वित्त वर्ष में कुल कारोबार तथा जमा जुटाने के मामले में सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे ऊंची ग्रोथ हासिल की है। बीओएम ने यह ग्रोथ ऐसे समय हासिल की है जबज्यादातर सरकारी बैंक डबल डिजिट ग्रोथ हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए।सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कुल घरेलू कारोबार बीते वित्त वर्ष 2023-24 में 15.94 प्रतिशत बढ़ा है। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने 13.12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है।

bank of maharashtra

बैंक ऑफ महाराष्ट्र

डिपॉजिट ग्रोथ में कैसे रहा आगे

हालांकि, मूल्य के हिसाब से एसबीआई का कुल कारोबार (डिपॉजिट और लोन) बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) के 4,74,411 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 16.7 गुना अधिक 79,52,784 करोड़ रुपये रहा है।इसी तरह बीते वित्त वर्ष में जमा जुटाने के मामले में भी बीओएम की वृद्धि दर सबसे अच्छी रही है। बीते वित्त वर्ष में बीओएम की जमा वृद्धि 15.66 प्रतिशत रही। इसके बाद एसबीआई (11.07 प्रतिशत), बैंक ऑफ इंडिया (11.05 प्रतिशत) और केनरा बैंक (10.98 प्रतिशत) का स्थान रहा।बीते वित्त वर्ष में सार्वजनिक क्षेत्र के 12 बैंकों में से केवल ये चार बैंक जमा के मामले में 10 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ हासिल कर पाए हैं।

End of Feed