सीनियर सिटीजन की हुई बल्ले-बल्ले! Bank of India की इस स्पेशल FD स्कीम पर मिल रहा तगड़ा रिटर्न

अगर आप भी एफडी में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो Bank of India की 500 दिन वाली एफडी में निवेश कर सकते हैं।

अपनी बचत को सुरक्षित रूप से बढ़ाने के लिए आप एफडी में निवेश सकते हैं। अच्छी बात ये है कि अलग-अलग बैंक अपने ग्राहकों को कुछ स्पेशल एफडी की सुविधा देते हैं। इन स्पेशल एफडी पर ग्राहकों को ज्यादा ब्याज ऑफर किया जाता है। सरकारी बैंक बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) की ही बात करें तो बैंक की ओर से ग्राहकों के लिए एक स्पेशल एफडी स्कीम BOI Akshay Fixed Deposit चलाई जा रही है। इस एफडी स्कीम में पैसा 500 दिन की अवधि के लिए लॉक रहेगा। आइए जानते हैं बैंक BOI Akshay Fixed Deposit पर कितना ब्याज ऑफर कर रहा है-

BOI Akshay Fixed Deposit

Bank of India की 500 दिन वाली FD पर मिल रहा तगड़ा रिटर्न (AI Generated Image)

सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर

बैंक ऑफ इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, बैंक की 500 दिन की BOI अक्षय फिक्स्ड डिपॉजिट योजना के तहत 3 करोड़ रुपये से कम की कॉलेबल एफडी पर 6.85 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जा रहा है। वहीं, 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक और 10 करोड़ रुपये से कम की जमा राशि पर ब्याज दर 6.65 प्रतिशत है।

End of Feed