ICICI या BoI से लिया है लोन तो देनी होगी ज्यादा EMI, जानें कितना बढ़ा बोझ

ICICI And BoI Hiked Loan Rates: एमसीएलआर में बढ़ोतरी का मतलब है कि होम, ऑटो और पर्सनल लोन जैसे एमसीआर आधारित लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी। बैंक के इस दर में बढ़ोतरी करने से नए और पुराने दोनों तरह के कर्जदारों की ईएमआई पर बढ़ती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ICICI बैंक ने बढ़ाई एमसीएलआर
  • बैंक ऑफ इंडिया ने भी किया इजाफा
  • पीएनबी ने नहीं किया कोई बदलाव

ICICI And BoI Hiked Loan Rates: आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) या बीओआई ने सभी अवधियों के लोन पर अपनी सीमांत लागत-आधारित उधार दर (MCLR) में बदलाव किया है। बैंक वेबसाइटों के अनुसार नई ब्याज दरें 1 अगस्त 2023 से प्रभावी हो गई हैं। एमसीएलआर या मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट वह न्यूनतम उधार दर (Lending Rate) होती है जिसके नीचे कोई बैंक उधार नहीं दे सकता है। आगे चेक करें नई दरें और जानें ईएमआई (EMI) पर क्या पड़ेगा असर।

बढ़ेगा EMI का बोझ

एमसीएलआर में बढ़ोतरी का मतलब है कि होम, ऑटो और पर्सनल लोन जैसे एमसीआर आधारित लोन पर ब्याज दरें बढ़ जाएंगी। बैंक के इस दर में बढ़ोतरी करने से नए और पुराने दोनों तरह के कर्जदारों की ईएमआई पर बढ़ती है। असल में दोनों ही तरह के कर्जदारों के लिए ब्याज दरें बढ़ती हैं।

End of Feed