Bank of Baroda FD: छोटे निवेशकों के बीच एफडी (Fixed Deposit) सबसे पॉपुलर निवेश स्कीम है। इसकी वजह निवेश पर बिल्कुल जोखिम नहीं और मैच्योरिटी पर फिक्स रिटर्न मिलना है। इसके लिए करोड़ों लोग एफडी में निवेश करते हैं। अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पब्लिक सेक्टर का बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) की ओर रुख कर सकते हैं। बैंक 1 साल की एफडी पर आम नागरिकों को 6.50% और वरिष्ठ नागरिकों को 7% की दर से ब्याज दे रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगर आप 200,000 रुपये निवेश करेंगे तो मैच्योरिटी पर आपको कितनी रकम मिलेगी?
FD (Istock)
₹2,00,000 जमा करने पर मिलेगा ₹13,320 का फिक्स ब्याज
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,13,320 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 13,320 रुपये शामिल हैं। अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और बैंक ऑफ बड़ौदा में 1 साल की एफडी में 2 लाख रुपये जमा करते हैं तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 2,14,372 रुपये मिलेंगे, जिसमें ब्याज के 14,372 रुपये शामिल हैं।
एफडी कराने से पहले इन 3 बातों का रखें ख्याल
एफडी कराने से पहले ब्याज दर की तुलना करें: किसी भी बैंक में एफडी कराने से पहले ब्याज दर की तुलना करें। इसके लिए आप ऑनलाइन रिसर्च कर सकते हैं। आपको बता दें कि अलग-अलग बैंकों और NBFC की FD रेट्स अलग होती हैं।
इंटरेस्ट पेआउट ऑप्शन देखें: एफडी कराने से पहले इंटरेस्ट पेआउट ऑप्शन चेक करें। मासिक/त्रैमासिक/वार्षिक या मैच्योरिटी पर आपकी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनें।
प्रीमैच्योर विदड्रॉल की शर्तें जानें: समय से पहले FD तोड़ने पर कई बैंक पेनाल्टी वसूलते हैं। इसलिए एफडी कराने से पहले प्रीमैच्योर विदड्रॉल की शर्तें जरूर चेक करें।
