Bank Holiday on New Year: क्या नए साल पर 1 जनवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे? देखें छुट्टियों की लिस्ट

Is Bank Holiday 1st January 2025 New Year: जनवरी में कई त्योहारों के कारण बैंक कई दिनों तक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंकिंग से जुड़े महत्वपूर्ण काम निपटाने हैं तो आपको सलाह दी जाती है कि महीने के लिए छुट्टियों का शेड्यूल चेक कर लें ताकि आप उसी हिसाब से अपनी प्लानिंग बना सकें। यहां जानिए क्या न्यू ईयर 1 जनवरी को बैंक बंद हैं या नहीं।

Is Bank Holiday 1st January 2025 New Year: हम नए साल के स्वागत के लिए तैयार है। बस कुछ घंटों की बात है हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। तो क्या आप 1 जनवरी 2025 को नए साल के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे इसके के बारे में सोच रहे हैं। जनवरी में कई छुट्टियां हैं, जिनमें त्यौहार, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय छुट्टियां शामिल हैं। सभी बैंक (सरकारी और प्राइवेट) नए साल के पहले महीने में दो शनिवार और चार रविवार को छुट्टियां मनाएंगे। हालांकि यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि बैंक अवकाश कार्यक्रम राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं, इसलिए हमेशा बैंक होलिडे के बारे में पता करना चाहिए।

Is Bank Holiday 1st January 2025 New Year

क्या नए साल पर बैंकों में छुट्टी है? (तस्वीर-Canva)

Bank Holiday: क्या नए साल के दिन बैंक बंद रहेंगे?

नए साल के उपलक्ष्य में 1 जनवरी 2025 को देश भर के अधिकांश बैंक बंद रहेंगे। 1 जनवरी 2025 की छुट्टी गैजेटेड हॉलिडे नहीं है। ये एक रजिस्टर छुट्टी है यानी पूरे देश में बैंक बंद नहीं रहने वाले हैं। 1 जनवरी 2025 को अधिकांश राज्यों में बैंकों में छुट्टी होने की उम्मीद है। हालांकि मिजोरम और सिक्किम में बैंक नए साल की पूर्व संध्या के जश्न के लिए भी 31 दिसंबर 2024 को बंद रहेंगे।

End of Feed