बिजनेस

Bank Holiday Today: क्या आज मंगलवार 31 दिसंबर 2024 को बैंक बंद हैं या खुले रहेंगे? देखें RBI छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 31 December 2024: आज साल का आखिरी दिन है, लोग न्यू ईयर के स्वागत के लिए जश्न के मूड में हैं इसके लिए रुपये पैसों की जरुरत होगी। यह बैंकों से प्राप्त होता है। इसलिए बैंक जाने से पहले यहां जानिए आज बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। यहां देखिए RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Image

जानिए आज बैंकों में कहां-कहां छुट्टी है

Photo : iStock

Bank Holiday Today 31 December 2024: आज साल का आखिरी दिन है, कुछ राज्यों में 31 दिसंबर 2024 मंगलवार को बैंक बंद रहेंगे, जबकि अन्य राज्यों में सामान्य दिनों की तरह बैंकों में कामकाज होता रहेगा। भारत में नेशनल होलिडे के अलावा बैंक की छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होते हैं। साथ ही सभी शेड्यूल और नन-शेड्यूल बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसलिए जब भी बैंकों के काम से घर से निकलें, यहां छुट्टियों की लिस्ट देखकर निकलें क्या आज बैंक खुले हैं या बंद हैं।

Bank Holiday Today: 31 दिसंबर (मंगलवार) को बैंकों की छुट्टी कहां

नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग के अवसर पर मिजोरम और सिक्किम में मंगलवार 31 दिसंबर 2024 को बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: दिसंबर में बैंकों की छुट्टियां

दिसंबर में, सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व, पा-टोगन नेंगमिनजा संगमा, यू सोसो थाम की पुण्यतिथि, गोवा मुक्ति दिवस, क्रिसमस की पूर्व संध्या, क्रिसमस, क्रिसमस समारोह, यू किआंग नांगबाह और नए साल की पूर्व संध्या/लोसोंग/नामसूंग के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे, जो राज्य के आधार पर अलग-अलग होते हैं।

Bank Holiday Today: सेकेंड और फोर्थ सटरडे पर बंद रहता है बैंक

भारत में प्रत्येक महीने का दूसरा और चौथा शनिवार सरकारी और राष्ट्रीय छुट्टी होती है, इसलिए बैंक उन दिनों बंद रहते हैं। अगर किसी महीने में 5 शनिवार हैं, तो उस महीने के 5वें शनिवार को बैंक खुला रहता है।

Bank Holiday Today: राष्ट्रीय अवकाश पर बंद रहते हैं बैंक

वर्ष के दौरान कुछ राष्ट्रीय अवकाश हैं जैसे 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 15 अगस्त और 2 अक्टूबर (महात्मा गांधी जयंती) को स्वतंत्रता दिवस। ये वे दिन हैं जब सभी राज्यों के बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday Today: छुट्टियां में करें ऑनलाइन बैंकिंग

जब भी बैंकों में छुट्टियां हो तो आप ऑनलाइन बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक बंद होने के बाद भी नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई सभी काम करते रहेंगे। हालांकि कभी-कभी बैंकों में लंबी छुट्टी होने पर एटीएम कैश डिस्पेंस प्रभावित हो सकता है।

Bank Holiday Today: मोबाइल बैंकिंग का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

अधिकांश बैंक लेन-देन नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का उपयोग करके ऑनलाइन किए जा सकते हैं, हालांकि, किसी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि ये बैंकिंग सेवाएं एक्टिव हैं और लेन-देन शुरू करने के लिए OTP प्राप्त करने के लिए बैंक अकाउंट से फोन नंबर जुड़ा हुआ है।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article