Bank Holiday Today: क्या महावीर जयंती पर आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को बैंक बंद रहेंगे या खुले? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today 10 April 2025, Mahavir Jayanti Bank Holiday: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य के अनुसार अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों सार्वजनिक छुट्टी रहती है। क्या आज 10 अप्रैल 2025 को भगवान महावीर जयंती के दिन बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। देखें छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holiday Today 10 April 2025 : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक महावीर जयंती या महावीर जन्मकल्याणक (Mahavir jayanti bank holiday) के उपलक्ष्य में आज गुरुवार 10 अप्रैल 2025 को प्राइवेट और सरकारी बैंकों समेत सभी बैंक बंद रहेंगे। RBI नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत बैंक अवकाश को 3 प्रकारों में वर्गीकृत किया है। रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) अवकाश और बैंकों अकाउंट क्लोजिंग। बैंक अवकाश की जानकारी RBI के आधिकारिक चैनलों, जो वेबसाइट और बैंक अधिसूचनाएं हैं, इस माध्यम से दी जाती है। आज 10 अप्रैल को महावीर जयंती या महावीर जन्मकल्याणक के उपलक्ष्य में भारत के सभी बैंकों के लिए पूर्व-निर्धारित अवकाश है। आज शेयर बाजार भी बंद रहेंगे।

Bank holidays today, Mahavir Jayanti Bank Holiday

क्या आज बैंक बंद हैं या खुले रहेंगे, देखें छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holidays In April 2025 (अप्रैल 2025 में बैंकों की छुट्टियां)

RBI की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अगला निर्धारित बैंक अवकाश 12 अप्रैल है, जो महीने का दूसरा शनिवार है। भारत में बैंक महीने के हर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। शनिवार के अलावा 14 अप्रैल को बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा, जिस दिन सभी प्राइवेट और सरकारी के बैंक परिचालन के लिए बंद रहेंगे। अप्रैल में 13 निर्धारित बैंक अवकाश हैं, जिनमें चालू महीने के शनिवार की छुट्टी भी शामिल है।

End of Feed