Bank Holiday Today: आज भारत बंद है, क्या बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे?, जानिए पूरी जानकारी

Bharat Bandh, Bank Holiday Today: 9 जुलाई 2025 को भारत बंद के कारण बैंक सेवाओं में बाधा आ सकती है क्योंकि बैंक कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा लेंगे। हालांकि, केंद्रीय बैंक या सरकारी अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर बैंक बंद रहने की घोषणा नहीं की है। इसलिए बैंक बंद रहना अनिवार्य नहीं है, लेकिन भारत बंद के प्रभाव से कई जगह बैंकिंग सेवाओं में व्यवधान आ सकता है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से सावधानी बरतें।

Bharat Bandh, Bank Holiday Today: कई कर्मचारी यूनियनों के द्वाार आज बुधवार 9 जुलाई 2025 को देशभर में भारत बंद आयोजित किया गया है, जिसमें बैंकिंग, बीमा, डाक, परिवहन, निर्माण और अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों के 25 करोड़ से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल सरकार की "श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों" के विरोध में बुलाई गई है।

Bharat Bandh, Bank Holiday Today

क्या आज भारत बंद के दिन बैंक खुले रहेंगे, जानिए सच्चाई (तस्वीर-istock)

क्या आज बैंक बंद रहेंगे?

नहीं, आज कोई आधिकारिक बैंक हॉलिडे घोषित नहीं किया गया है। यानी तकनीकी रूप से बैंक खुले रहने चाहिए। लेकिन ट्रेड यूनियनों की हड़ताल के कारण बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं। खासतौर पर उन बैंकों में जहां यूनियन सक्रिय हैं या कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। बंगाल प्रांतीय बैंक कर्मचारी संघ (AIBEA से जुड़ा) और बीमा क्षेत्र के कर्मचारी भी इस हड़ताल का हिस्सा हैं।

End of Feed