Bank Holiday Today: क्या आज 1 अगस्त शनिवार को खुले हैं बैंक? दूर करें कंफ्यूजन

Bank Holiday Today: 1 अगस्त शनिवार को SBI, HDFC और ICICI समेत सभी बैंक खुले हैं या बंद है। बैंक केवल दूसरे-चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। छुट्टियों के दौरान UPI और ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहती है।

Bank Holiday Today : अगर आप आज शनिवार 1 अगस्त को बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक (जैसे SBI, HDFC, ICICI) पूरी तरह खुले हुए हैं। आज महीने का पहला शनिवार है, जो बैंकों के लिए सामान्य कामकाजी दिन (वर्किंग डे) होता है।

Bank Holiday Today, Saturday Bank Holiday, SBI, HDFC, ICICI, RBI calendar, working Saturday

आज बैंक खुले हैं या बंद

शनिवार को बैंकों की छुट्टी के क्या हैं नियम?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, देश के सभी बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा, हर रविवार को बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होता है। चूंकि आज अगस्त महीने का पहला शनिवार है, इसलिए सभी बैंक शाखाओं में सामान्य दिनों की तरह कामकाज चल रहा है। ग्राहक आज बैंक जाकर अपनी शाखा से जुड़ी सेवाएं ले सकते हैं।

End of Feed