Bank Holiday Today: क्या आज (मंगलवार) बैंक खुले हैं या बंद? देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट

Bank Holiday Today: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की गाइडलाइन्स के मुताबिक प्रत्येक रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार बैंकों में छुट्टी रहती है। लेकिन आज (03 दिसंबर) मंगलवार है। फिर भी छुट्टी है, आइए जानते हैं आज कहां और क्यों बैंक बंद है। यहां देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।

Bank Holiday Today: आज (03 दिसंबर) मंगलवार है। अमूमन इस दिन सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक खुल रहते हैं। लेकिन गोवा में आज सभी बैंक बंद रहेंगे। अन्य सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। क्योंकि गोवा में आज सेंट फ्रांसिस जेवियर उत्सव मनाया जा रहा है। देश भर में सभी तरह की छुट्टियों को मिलाकर दिसंबर 2024 में बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। इस महीने 5 रविवार पड़ने की वजह से बैंक कर्मचारियों को 7 साप्ताहिक छुट्टियां मिलेंगी यानी सभी रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार की छुट्टी होगी। इसके अलावा क्रिसमस और राज्यों में स्थानीय त्योहारों की वजह से बैंक 17 दिन बंद हैं। यहां जानें RBI ने आज बैंकों में क्यों दी है छुट्टी।

Tuesday Bank Close, bank holiday

आज बैंकों में क्यों है छुट्टी? (तस्वीर-Canva)

Bank Holiday Today: मंगलवार 3 दिसंबर को क्यों बंद रहेंगे बैंक?

RBI की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक मंगलवार 3 दिसंबर को सेंट फ्रांसिस जेवियर उत्सव की वजह से गोवा में सभी प्राइवेट और सरकारी बैंको बंद रखने को कहा है। सेंट फ्रांसिस जेवियर उत्सव हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है, जो ईसाई समुदाय के लिए खास महत्व है। यह त्योहार सेंट फ्रांसिस जेवियर के जीवन और उनकी उपदेश सेवाओं को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। इस खास त्योहार पर हजारों श्रद्धालु सेंट फ्रांसिस जेवियर की पवित्र समाधि पर प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने के लिए गोवा में इकट्ठा होते हैं। यह दिन उनकी शिक्षाओं, निस्वार्थ सेवा और समाज में शांति और भाईचारे के संदेश को याद करने का अवसर है। इस दौरान चर्चों में विशेष प्रार्थना और जुलूस निकाले जाते हैं, जो सेंट फ्रांसिस जेवियर के प्रति लोगों की आस्था और भक्ति को दर्शाते हैं।

End of Feed