Saturday Bank Holiday Today : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार, पूरे भारत में बैंक हर रविवार, और हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। हालांकि, पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं, जब तक कि उस दिन कोई राष्ट्रीय या क्षेत्रीय छुट्टी न हो। आगे जानिए आज बैंक खुले हैं या बंद।
आज बैंक खुले हैं या बंद, देखें छुट्टियों की लिस्ट (तस्वीर-Canva)
Bank Holiday: क्षेत्रीय अवकाश – राज्य के अनुसार अलग
ग्राहकों को ध्यान रखना चाहिए कि क्षेत्रीय अवकाश राज्य विशेष पर निर्भर करते हैं। ये छुट्टियां स्थानीय त्योहारों या आधिकारिक आयोजनों के कारण घोषित की जाती हैं। इसलिए, एक राज्य में बैंक खुले हो सकते हैं, जबकि दूसरे राज्य में उसी दिन बैंक बंद हो सकते हैं।
Saturday Bank Holiday: क्या 26 जुलाई 2025 को बैंक खुले रहेंगे?
नहीं, 26 जुलाई 2025 (शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे, क्योंकि यह महीने का चौथा शनिवार है। RBI के नियमानुसार, चौथे शनिवार को देशभर में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होतीं।
Bank Holiday: जुलाई 2025 में बैंकों की बाकी छुट्टियों
- 26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार – सभी राज्यों में बैंक बंद
- 27 जुलाई (रविवार): साप्ताहिक अवकाश – सभी बैंकों में छुट्टी
- 28 जुलाई (सोमवार): गंगटोक (सिक्किम) में द्रुकपा त्शे-ज़ी उत्सव के कारण स्थानीय बैंक बंद
Bank Holiday: सिक्किम में तीन दिन का बैंक अवकाश
- सिक्किम में बैंक लगातार तीन दिन बंद रहेंगे।
- शनिवार (26 जुलाई) – चौथा शनिवार
- रविवार (27 जुलाई) – साप्ताहिक अवकाश
- सोमवार (28 जुलाई) – द्रुक्पा त्से-जी के उपलक्ष्य में अवकाश
डिजिटल बैंकिंग विकल्प – 24x7 सेवा
अगर आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के लिए पंजीकृत हैं, तो बैंक बंद होने के बावजूद आप अधिकांश बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं:-
- तत्काल पैसे ट्रांसफर (NEFT, RTGS, IMPS, UPI)
- बिल भुगतान, मोबाइल/डीटीएच रिचार्ज
- म्यूचुअल फंड में निवेश, बीमा खरीदना
- लोन के लिए आवेदन और खाता अपडेट
आज, यानी 26 जुलाई 2025, को देशभर में चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। सिक्किम में यह बैंक अवकाश तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान, ग्राहक डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने वित्तीय लेन-देन जारी रख सकते हैं।
