Bank Holiday in Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर 28 अगस्त बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? अभी जानें

कल रक्षाबंधन का त्योहार है। इस अवसर पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, कुछ राज्यों में आम दिनों की तरह बैंक में काम काज होगा।

कल यानी 28 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस अवसर पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करेंगी और उनकी कलाई पर राखी बांधेंगी। अब अगर आप कल बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाना चाहते हैं तो आपके लिए यह जनना जरूरी है कि बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे? बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, कुछ राज्यों में सामान्य रूप से बैंकिंग सेवाएं जारी रहेंगी। आइए जानते हैं कि कल किन राज्यों में बैंक खुलेंगे और किन राज्यों में बंद रहेंगे।

Bank Holidays

रक्षाबंधन पर बैंकों में छुट्टी

इन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे

28 अगस्त को रक्षाबंधन, पांग-लहाबसोल, श्री नारायण गुरु जयंती और अय्यनकाली जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। बता दें कि गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल, छत्तीसगढ़, श्रीनगर और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ग्राहक UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

End of Feed