Bank holiday next week, June 16-22: जून के अगले हफ्ते कितने दिन बैंक बंद रहेंगे, जाने पूरी डिटेल्स

Bank holiday next week, June 16-22: अगले हफ्ते (16 से 22 जून 2025) में सिर्फ एक दिन, 22 जून (रविवार) को पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे क्योंकि हर रविवार को बैंक ऑफ रहते हैं। 21 जून (तीसरा शनिवार) को बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।

Bank holiday next week, June 16-22: अगले हफ्ते (16 से 22 जून 2025) में बैंक हॉलिडे की बात करें सिर्फ एक दिन 22 जून, रविवार को पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। वहीं बात शनिवार (21 जून) को बैंक खुलने कि तो बता दें इस बार तीसरा शनिवार पड़ेगा और उस दिन बैंक खुले रहते हैं। RBI का नियम है कि पहला और तीसरा शनिवार बैंक ओपन, और दूसरा व चौथा शनिवार क्लोज रहते हैं।

Bank Holidays Next Week

अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक।

जून महीने की अब तक की छुट्टियां

7 जून को बकरीद थी, उस दिन पूरे देश में बैंक बंद थे। 11 जून को कबीर जयंती और सागा दावा था, तो सिर्फ सिक्किम और हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहे। अब आगे 27 जून (रथ यात्रा) को ओडिशा और मणिपुर में और 30 जून (रेमना नी) को मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed