Bank Holiday: शुक्रवार को बंद रहेंगे बैंक, RBI की लिस्ट से समझिये कल किस बात की छुट्टी

कल यानी 5 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे। दरअसल कल गुरु हरगोविंद सिंह जयंती है और इसी वजह से बैंक बंद रहेंगे। ध्यान रखने वाली बात ये है कि देशभर में बैंक बंद नहीं रहेंगे और सिर्फ उन्हीं राज्यों में बैंकों को छुट्टी मिलेगी जहां यह पर्व मनाया जाता है। आइये जानते हैं कि कौन से राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

Bank Holiday: अगर आप भी कल किसी काम से बैंक जाने वाले थे तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की है। दरअसल कल, 5 जुलाई 2024 शुक्रवार को बैंक बंद रहेंगे। RBI द्वारा बैंकों कि छुट्टी की लिस्ट जारी की जाती है और इस लिस्ट के मुताबिक कल यानी 5 जुलाई को गुरु हरगोविंद सिंह जयंती है जिस वजह से बैंक बंद रहेंगे। हालांकि यहां ध्यान देने वाली बात ये भी है कि देश के सभी राज्यों में बैंक बंद नहीं रहेंगे और केवल उन्हीं राज्यों में बैंक बंद रहेंगे जहां गुरु हरगोविंद जयंती मनाई जाती है।

Bank Holiday 2024

कल बंद रहेंगे बैंक, RBI की लिस्ट से समझिये कल किस बात की छुट्टी

कहां बंद रहेंगे बैंक?

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि भारत के केंद्रीय बैंक, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा ही बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी की जाती है। इस लिस्ट के अनुसार जम्मू और श्रीनगर में भी कल बैंक बंद रहेंगे। इसके साथ ही अगले हफ्ते 4 दिन बैंक बंद रहेंगे। 8 जुलाई और 9 जुलाई को बैंक बंद रहेंगे और साथ ही शनिवार और रविवार को भी बैंक बंद रहेंगे।

End of Feed