Renault Grand Koleos: हाल ही में रेनॉल्ट ने कोरिया में आयोजित बुसान मोटर शो 2024 में अपनी नई SUV ग्रैंड कोलोस को पेश किया है। कंपनी द्वारा यह कार विशेष रूप से तैयार की गई है। ग्रैंड कोलोस बहुत हद तक चीनी कार निर्माता कंपनी गिली की जिंग्वे L SUV पर आधारित है। ग्रैंड कोलोस टाटा सफारी के साइज की कार है और यह एक हाइब्रिड कार है। ग्रैंड कोलोस में 1.5 लीटर के टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ-साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर्स भी हैं जो इसे इलेक्ट्रिक ताकत भी प्रदान करती हैं। आइये जानते हैं कि रेनॉल्ट की इस नई पेशकश में आपको क्या कुछ खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
ग्रैंड कोलोस का डिजाईन
कार में आगे की तरफ आपको प्रोजेक्टर सेटअप वाला हेडलैंप देखने को मिलता है और इसी सेटअप में ऊपर की तरफ LED DRL भी हैं। साथ ही कार में आगे की तरफ आपको बॉर्डरलेस ग्रिल देखने को मिलती है। कार के आगे वाले बम्पर में नीचे की तरफ एयर वेंट देखने को मिलते हैं। कार में एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं और साथ ही कार में पीछे की तरफ LED टेललाइट्स देखने को मिलती हैं। कार में रूफरेल भी है लेकिन यह फंक्शनल नहीं है।
ग्रैंड कोलोस के अन्य जरूरी फीचर्स
कार में 12.3 इंच के तीन टचस्क्रीन पैनल दिए गए हैं। इनमें से एक स्क्रीन का इस्तेमाल इंस्ट्रूमेंट पैनल के लिए, एक का इस्तेमाल इंफोटेनमेंट स्क्रीन के रूप में और एक स्क्रीन फ्रंट पैसेंजर के लिए दी गई है। कार में पनारोमिक सनरूफ, लैदर सीट और इंटीरियर में लकड़ी और एल्युमीनियम की कारीगरी देखने को मिलती है। इस कार में मौजूद 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स कुल 245 हॉर्सपावर तक की ताकत जनरेट कर सकते हैं। कुछ समय पहले तक कोलोस को रेनॉल्ट भारत में बेचा करती थी पर जैसा कि हमने ऊपर बताया कि ग्रैंड कोलोस प्रमुख रूप से कोरियाई मार्केट के लिए ही तैयार की गई है और इसीलिए भारत में इस कार की एंट्री होना थोड़ा मुश्किल है।
