सावधान! इस नए तरीके से लोगों को लगाया जा रहा है चूना, बचने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 04:31 PM IST

Bank Fraud: अगर आपके पास भी बैंक की ओर से केवाईसी अपडेशन या योनो अकाउंट के निलंबन, या सिम कार्ड ब्लॉक, पैन कार्ड वेरिफिकेशन, आदि से जुड़ा कोई मेसेज आया है, तो सावधान रहें।

नई दिल्ली। लोगों को ठगी से बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और सरकार समय- समय पर चेतावनी देते रहते हैं। जालसाजों के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। लेकिन जालसाज लोगों के बैंक अकाउंट से पैसे चुराने (Bank Fraud) का कोई ना कोई तरीका ढूंढ ही लेते हैं। ऐसे में आपको और भी सावधानी बरतने की जरूरत है। हाल ही में सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के ग्राहकों को एसबीआई के नाम से प्रसारित होने वाले फर्जी संदेशों के खिलाफ चेतावनी दी थी।

fraud

सावधान! इस तरीके से लोगों को लगाया जा रहा है चूना

लोगों के साथ हो रही है ठगी

End of Feed