तगड़ा Cibil Score देखकर ज्यादा खुश ना हों, लोन देने से पहले ये 3 चीजें भी चेक करता है बैंक

लोन मिलने के लिए सिर्फ अच्छा CIBIL स्कोर काफी नहीं है। बैंक अब आपकी पूरी वित्तीय स्थिति जांचते हैं। इसलिए, अगर आप जल्द लोन लेना चाहते हैं, तो पहले अपने खर्चों को संभालें, कर्ज कम करें और सभी EMI समय पर भरें। आइए आपको बताते हैं कि सिबिल स्कोर तगड़ा होने के बावजूद भी किन तीन चीजों की वजह से आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है?

लोन लेने की सोच रहे हैं? तो सिर्फ अच्छा CIBIL स्कोर देखकर खुश मत होइए, क्योंकि बैंक सिर्फ स्कोर नहीं देखते। कई लोग मानते हैं कि अगर उनका क्रेडिट स्कोर 750 से ऊपर है तो लोन पक्का मिल जाएगा, लेकिन हकीकत थोड़ी अलग है। बैंक आपकी पूरी फाइनेंशियल हेल्थ का विश्लेषण करते हैं यानी आपकी इनकम, खर्च और पुराने कर्ज के आधार पर यह तय करते हैं कि आप नया लोन संभाल पाएंगे या नहीं। इसके लिए बैंक तीन जरूरी रेश्यो (Financial Ratios) चेक करते हैं। तो अगर आप ये सोच रहे हैं कि बैंक आपको सिबिल स्कोर के बदले में लोन दे देगा तो आइए आपको बताते हैं कि सिबिल स्कोर तगड़ा होने के बावजूद भी किन तीन चीजों की वजह से आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है?

credit score

Debt-to-Income Ratio (DTI)

यह रेश्यो बताता है कि आपकी हर महीने की आमदनी में से कितना हिस्सा ईएमआई में चला जाता है। अगर आपकी इनकम ₹1 लाख है और ₹25,000 ईएमआई में जा रहा है, तो आपका DTI 25% होगा। जितना कम DTI, बैंक के लिए उतना बेहतर, क्योंकि इससे साफ होता है कि आपके पास अन्य खर्चों के लिए पर्याप्त पैसा बचता है। अगर DTI बहुत ज्यादा हुआ, तो बैंक को लगता है कि आपके पास नया लोन चुकाने की क्षमता नहीं है।

End of Feed