बांग्लादेश में फिर बढ़ीं ईंधन की कीमतें, पेट्रोल और केरोसिन हो गए इतने महंगे

Bangladesh Fuel Prices Hike : पश्चिम एशिया संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में बढ़ोतरी के बीच बांग्लादेश ने छह सप्ताह में दूसरी बार पेट्रोल और केरोसिन के दाम बढ़ाए हैं, जबकि डीजल की कीमत स्थिर रखी गई है।

Bangladesh Fuel Prices Hike : बांग्लादेश सरकार ने ईंधन की खुदरा कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। सोमवार को जारी किए गए नए आदेश के तहत पेट्रोल (Bangladesh petrol price hike) और मिट्टी के तेल (केरोसिन) के दाम (Bangladesh kerosene price hike) बढ़ा दिए गए हैं। यह पिछले छह सप्ताह के भीतर दूसरी बार है जब सरकार ने ईंधन की कीमतों में इजाफा किया है। सरकार का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की बढ़ती कीमतों के कारण सरकारी खजाने पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इसी दबाव को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Bangladesh Fuel Prices Hike, Bangladesh petrol price hike, Bangladesh kerosene price hike, fuel price hike, energy ministry Bangladesh, fuel retail prices

बांग्लादेश में छह सप्ताह में दूसरी बार महंगा हुआ ईंधन (तस्वीर-istock)

पेट्रोल और केरोसिन के दाम बढ़े

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, केरोसिन की कीमत 130 टका प्रति लीटर से बढ़ाकर 135 टका प्रति लीटर कर दी गई है। वहीं पेट्रोल की कीमत 135 टका प्रति लीटर से बढ़ाकर 140 टका प्रति लीटर कर दी गई है। यानी दोनों ईंधनों के दाम में 5-5 टका प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, आम लोगों को कुछ राहत देते हुए डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल पहले की तरह 115 टका प्रति लीटर की दर से ही उपलब्ध रहेगा।

End of Feed