Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 2 June 2026 : पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका में तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार उठापटक हो रहा है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमतों में 1300 रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह (सभी टैक्स मिलाकर) 2,71,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 1.61% बढ़कर यानी 4287 रुपये तेजी के साथ 2,70,450 रुपये किलो हो गई। यह पिछले कारोबारी दिन 2,66,163 रुपये किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी 2 प्रतिशत बढ़कर 76.29 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक 2,63,250 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,66,200 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,65,300 रुपये किलो हो गई। गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,80,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| मुंबई | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| कोलकाता | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| चेन्नई | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| पटना | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| लखनऊ | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| अयोध्या | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| मेरठ | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| कानपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| नोएडा | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| जयपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| लुधियाना | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| इंदौर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| वडोदरा | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| सूरत | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| पुणे | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| नागपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| नासिक | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| बैंगलोर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| कटक | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| केरल | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
| रायपुर | ₹2,800 | ₹28,000 | ₹2,80,000 |
| हैदराबाद | ₹2,900 | ₹29,000 | ₹2,90,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई और यह 5,000 (या करीब 2 प्रतिशत) टूटकर 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) रह गई। पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,74,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत में एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और यह 75.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
पश्चिम एशिया संकट के बीच सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 2.67 लाख रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 502 रुपये यानी 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,67,500 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स चांदी की कीमत 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.87 डॉलर प्रति औंस हो गई।
बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
