Bangladesh Railway: बांग्लादेश को भारतीय रेलवे का सहारा, 200 रेल कोच देगा भारत

Bangladesh Railway: बांग्लादेश ने रेलवे को मजबूत करने के लिए भारत से 200 ब्रॉड-गेज कोच खरीदने का फैसला किया है। रेल मंत्री Shaikh Rabiul Alam ने संसद में यह जानकारी दी।

Bangladesh Railway : बांग्लादेश ने अपनी रेलवे व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए भारत से 200 ब्रॉड-गेज (BG) रेल कोच ( broad gauge railway coaches) खरीदने का फैसला किया है। यह जानकारी देश के रेल मंत्री Shaikh Rabiul Alam ने संसद में दी। उन्होंने बताया कि इन कोचों की खरीद के लिए फंडिंग European Investment Bank द्वारा की जा रही है। यह कोच जून 2026 से दिसंबर 2027 के बीच धीरे-धीरे बांग्लादेश रेलवे के बेड़े में शामिल किए जाएंगे।

Bangladesh Railway, broad gauge railway coaches, Shaikh Rabiul Alam, India Bangladesh relations

भारत से 200 रेल कोच खरीदेगा बांग्लादेश (तस्वीर-istock)

नए कोच से बढ़ेगी सुविधा और सेवा

The Daily Star की रिपोर्ट के मुताबिक रेल मंत्री ने बताया कि इन नए कोचों के आने से यात्रियों को ज्यादा आरामदायक यात्रा मिलेगी। साथ ही, रेलवे की सेवाओं में भी सुधार होगा। अभी बांग्लादेश में कई रूट्स पर ट्रेन की कमी और भीड़ की समस्या है, जिसे इन कोचों के आने से काफी हद तक कम किया जा सकेगा। सरकार का लक्ष्य है कि रेलवे को ज्यादा आधुनिक और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए।

End of Feed