Bakrid 2026 Bank Holiday: बकरीद की छुट्टी 27 या 28 मई, कब और कहां बंद रहेंगे बैंक? दूर करें कंफ्यूजन

Bakrid 2026 Bank Holiday: बकरीद 2026 की छुट्टी को लेकर भ्रम बना हुआ है। कुछ राज्यों में बैंक 27 मई और कई राज्यों में 28 मई को बंद रहेंगे। छुट्टियां चांद दिखने और राज्यवार फैसलों पर निर्भर हैं।

Bakrid 2026 Bank Holiday : देशभर में बकरीद (ईद-उल-अजहा, Eid ul Adha bank holiday) की छुट्टी को लेकर इस बार लोगों के बीच काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। वजह यह है कि केंद्र सरकार और कई राज्य सरकारों ने पहले घोषित छुट्टी की तारीख में बदलाव कर दिया है। पहले 27 मई 2026 को बकरीद की छुट्टी घोषित की गई थी, लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित अपने सभी सरकारी दफ्तरों की छुट्टी 28 मई कर दी। इसके बाद तेलंगाना सरकार ने भी बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई घोषित कर दी। इसी कारण बैंक ग्राहकों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर बैंक 27 मई को बंद रहेंगे या 28 मई को। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) राज्यों की स्थानीय परिस्थितियों और चांद दिखने के आधार पर अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां तय करता है। इसलिए सभी राज्यों में एक ही दिन बैंक बंद नहीं रहते।

Bakrid 2026 Bank Holiday, Eid ul Adha bank holiday, Bakra Eid holiday, RBI holiday list

बकरीद 2026: बैंकों में छुट्टी कब है (तस्वीर-istock)

27 मई 2026 को किन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक?

27 मई 2026 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें त्रिपुरा, गुजरात, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तराखंड, असम, आंध्र प्रदेश, मणिपुर, जम्मू, केरल, नगालैंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और श्रीनगर शामिल हैं। इन राज्यों में बैंक शाखाओं में कोई कामकाज नहीं होगा। इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे जरूरी बैंकिंग काम पहले ही निपटा लें ताकि बाद में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

End of Feed