Bajaj Housing Finance: दो दिन में 11% टूटा बजाज हाउसिंग फाइनेंस का शेयर, खरीदने, बेचने या होल्ड से पहले टार्गेट प्राइस जान लीजिए

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 19, 2024, 01:45 PM IST

Bajaj Housing Finance Shares: बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आई गिरावट और हाई वैल्यूएशन के बावजूद, एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी को बजाज ग्रुप की विरासत और समूह के अंदर हुए वेल्थ क्रिएशन, मैनेजमेंट की क्वालिटी के चलते स्टॉक को बहुत सपोर्ट मिला है।

Bajaj Housing Finance Shares: स्टॉक मार्केट में जोरदार लिस्टिंग के बाद बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हालांकि, अब यानी बुधवार को दो दिन की तेजी के बाद बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। बिकवाली के दबाव में पिछले 2 दिनों में यह स्टॉक 11 फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर यह 161 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। हालांकि, जिन आईपीओ निवेशकों को इस इश्यू का अलॉटमेंट मिला है, वे अभी भी 130 फीसदी के मुनाफे में हैं।

Bajaj Housing Finance Share

बजाज फाइनेंस शेयर।

210 रुपये का टार्गेट

बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में आई गिरावट और हाई वैल्यूएशन के बावजूद, एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी को बजाज ग्रुप की विरासत और समूह के अंदर हुए वेल्थ क्रिएशन, मैनेजमेंट की क्वालिटी के चलते स्टॉक को बहुत सपोर्ट मिला है। स्टॉक की लिस्टिंग के बाद, घरेलू ब्रोकरेज फर्म फिलिपकैपिटल ने भी 210 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ स्टॉक पर कवरेज शुरू कर दिया है।

End of Feed