बजाज समूह की प्रमुख कंपनी बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए प्रति शेयर 44 रुपये (2200%) का अंतिम डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इसके अलावा, कंपनी ने 9 मई को रिकॉर्ड डेट के साथ 9 रुपये का विशेष डिविडेंड भी घोषित किया था। कंपनी ने बताया है कि अंतिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 30 मई 2025 तय की गई है। इस दिन तक जिन निवेशकों के पास शेयर होंगे, वे डिविडेंड पाने के पात्र होंगे।
बजाज फाइनेंस डिविडेंड।
स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की तैयारी
बजाज फाइनेंस ने अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट करने और 4:1 के अनुपात में बोनस इश्यू जारी करने की भी घोषणा की है। हालांकि, इनका रिकॉर्ड डेट अभी कंपनी द्वारा घोषित नहीं किया गया है।
शेयर की शानदार परफॉर्मेंस
29 मई को बजाज फाइनेंस का शेयर 9203.90 रुपये पर बंद हुआ, जो पिछले बंद से 0.72% कम था। इस साल अब तक शेयर की कीमत में 32% से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। पिछले 1, 2, 3 और 5 वर्षों में शेयर क्रमशः 35%, 32%, 53% और 371% बढ़ चुका है।
बजाज फाइनेंस की 38वीं वार्षिक आम बैठक 24 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी, जहां वित्तीय वर्ष 2024-25 के परिणामों और डिविडेंड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।
डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
