Bajaj Auto Buyback: बजाज ऑटो ने शेयरों के बायबैक का ऐलान किया है। बजाज ऑटो देश की प्रमुख ऑटो कंपनियों में से एक है। ये 4000 करोड़ रु के शेयरों का बायबैक करेगी। बता दें कि बायबैक में कंपनियां शेयरधारकों से अपने शेयर वापस खरीदती हैं। इसमें वे मार्केट रेट के मुकाबले शेयरधारकों से अधिक रेट पर शेयर खरीदती हैं। बजाज ऑटो का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर करीब 3 फीसदी की मजबूती के साथ 8357 रु पर बंद हुआ, जबकि इसने बायबैक में शेयरों का प्राइस 10000 रु तय किया है। इस लिहाज से जिन शेयरधारकों से कंपनी शेयर वापस खरीदेगी, उन्हें मौजूदा भाव के आधार पर प्रति शेयर 1643 रु या करीब 20 फीसदी रिटर्न मिलेगा।
बजाज ऑटो करेगी बायबैक
ये भी पढ़ें -
कैसे करें बायबैक में आवेदन
बायबैक इश्यू में भी रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाता है। बजाज ऑटो के बायबैक इश्यू में रिकॉर्ड 29 फरवरी है। बायबैक के लिए 29 फरवरी की रिकॉर्ड डेट से तय होगा कि कौन से शेयरधारक इसके बायबैक में हिस्सा लेने के पात्र हैं। फिर आप अपने ब्रोकरेज फर्म (मोबाइल ऐप) के पास इश्यू में आवेदन कर सकेंगे।
क्यों करती हैं कंपनियां बायबैक
- जब किसी कंपनी के पास कैश अधिक हो और उसके पास निवेश के कम ऑप्शन हों
- बायबैक शेयरधारकों को फायदा पहुंचाने का एक टैक्स इफेक्टिव ऑप्शन है
- बायबैक से कंपनियों की वैल्यूएशन में सुधार होता है
- शेयर की वैल्यू बढ़ाने के लिए बायबैक किया जाता है
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर बायबैक इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
