Orkla India के IPO में पैसा लगाने वालों के लिए बुरी खबर, GMP में बड़ी गिरावट, जानें ताजा भाव

ओर्कला इंडिया लिमिटेड के शेयर गुरुवार, 6 नवंबर को एनएसई और बीएसई पर सूचीबद्ध होंगे। सफल निवेशकों को आज अलॉटमेंट मिल गया है। सफल निवेशक आईपीओ का अलॉटमेंट एनएसई या बीएसई की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं।

बेंगलुरु स्थित एफएमसीजी कंपनी Orkla India के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों को आज अलॉटमेंट मिल गया है। हालांकि, आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए बुरी खबर है। ग्रे मार्केट में इस आईपीओ के GMP में बड़ी गिरावट आई है। आपको बता दें कि रिटेल निवेशकों के लिए यह आईपीओ 29 से 31 अक्टूबर तक खुला था। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, ओर्कला इंडिया के आईपीओ को जबरदस्त 48.73 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। इसके बावजूद जीएमपी में गिरावट दर्ज की है।

आईपीओ जीएमपी

आईपीओ जीएमपी

बताते चलें कि MTR फूड्स ब्रांड की मालिक कंपनी Orkla India Ltd के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) को सब्सक्रिप्शन अवधि के दौरान निवेशकों से अच्छी मांग मिली थी। कंपनी ने प्रति शेयर 695-730 रुपये प्राइस बैंड तय किया था। इस आईपीओ में लॉट साइज 20 शेयरों का था। कुल इश्यू साइज 1,667.52 करोड़ रुपये था, जो पूरी तरह से 2,28,43,004 इक्विटी शेयरों के ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के रूप में था।

End of Feed