2026 में कितनी रहेगी सोने-चांदी की कीमतें, बाबा वांगा की भविष्यवाणी की क्यों हो रही है चर्चा?

साल 2025 में रिकॉर्ड तेजी के बाद अब निवेशकों की नजर 2026 पर टिक गई है। सोने-चांदी की कीमतों को लेकर बाजार में पहले से ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वांगा की 2026 से जुड़ी भविष्यवाणियों की चर्चा तेज हो गई है, जिनमें वैश्विक आर्थिक संकट और बढ़ते तनाव के संकेत दिए गए हैं। ऐसे हालात आमतौर पर सोने-चांदी जैसे सुरक्षित निवेश को मजबूती देते हैं, यही वजह है कि 2026 में इन कीमती धातुओं की कीमतों को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

साल 2025 में सोना और चांदी निवेशकों के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले एसेट रहे। शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, दुनिया भर में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और महंगाई की चिंता के बीच लोगों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने-चांदी की तरफ रुख किया। अब जैसे-जैसे 2026 नजदीक आ रहा है, एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि अगले साल सोने और चांदी की कीमतें किस दिशा में जाएंगी। इसी बीच मशहूर भविष्यवक्ता बाबा वांगा की 2026 को लेकर कही गई बातों की चर्चा भी तेज हो गई है।

Baba Vanga Gold Prediction

बाबा वांगा की भविष्यवाणी

बाबा वांगा ने सीधे तौर पर सोने या चांदी की कीमत नहीं बताई थी, लेकिन उनकी भविष्यवाणियों में यह संकेत जरूर मिलता है कि 2026 में दुनिया आर्थिक और राजनीतिक अस्थिरता के दौर से गुजर सकती है। उनका कहना था कि वैश्विक तनाव, युद्ध जैसे हालात और आर्थिक असंतुलन बढ़ सकता है। ऐसे हालात में आमतौर पर निवेशक शेयर बाजार से पैसा निकालकर सुरक्षित विकल्पों की तरफ जाते हैं, जिसमें सबसे पहला नाम सोने और चांदी का होता है।

End of Feed