Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग IPO दिखा रहा दम, 900 रुपये के पार हो सकती है बंपर लिस्टिंग

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Dec 25, 2023, 03:57 PM IST

Azad Engineering IPO: रिपोर्ट के मुताबिक आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का जीएमपी आज ₹400 पर है। इसका मतलब है कि आईपीओ प्राइस ₹524 के मुकाबले में 924 पर लिस्ट हो सकता है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को 76% रिटर्न मिल सकता है।

Azad Engineering IPO: आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ के शेयर अलॉटमेंट का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका अलॉटमेंट 26 दिसंबर यानी कल होने की उम्मीद है। यदि आप अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक करना चाहें तो बीएसई की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। आजाद इंजीनियरिंग का आईपीओ 20 दिसंबर को ओपन हुआ था और 22 दिसंबर को बंद हुआ था। तीन दिनों में आज़ाद इंजीनियरिंग के आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और इसे 80.65 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 499-524 रुपये प्रति शेयर था। कंपनी की योजना आईपीओ के जरिए 740 करोड़ रुपये जुटाने की है।

IPO

जाद इंजीनियरिंग आईपीओ

क्या है GMP?

रिपोर्ट के मुताबिक आजाद इंजीनियरिंग आईपीओ का जीएमपी आज ₹400 पर है। इसका मतलब है कि आईपीओ प्राइस ₹524 के मुकाबले में 924 पर लिस्ट हो सकता है। यानी पहले ही दिन निवेशकों को 76% रिटर्न मिल सकता है।

End of Feed