Personal Loan अप्लाई करते समय इन गलतियों से बचें, वरना रिजेक्ट हो जाएगा लोन

पैसे की तुरंत जरूरत पड़ने पर हम सब पर्सनल लोन लेते हैं। बैंक यह लोन आसानी से दे भी देते हैं। हालांकि, कई बार हमारी छोटी—छोटी गलतियों से हमारा आवेदन रद्द हो जाता है। इससे आसानी से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं कैसे?

आज के समय में पर्सनल लोन अप्लाई करना काफी आसान हो गया है। तमाम बैंक और NBFC अपने ऐप के जरिये लोन अप्लाई करने की सुविधा दे रहे हैं। बैंक इतना ही नहीं, कुछ ही मिनटों में डॉक्यूमेंट अपलोड करने और फोन पर स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा भी देते हैं। इसके बावजूद पर्सलोन लोन के अप्रूवल में देरी होती है, ऐसा क्यों? ऐसा इसलिए कि हम जो जानकारी भरते हैं वह अक्सर जल्दबाजी में अधूरी होती है। कई बार बैंक जानकारी सही नहीं पाने पर आवेदन रद्द कर देते हैं या प्रोसेस में देरी करते हैं। इसलिए पर्सनल लोन के आवेदन के समय कॉमन गलतियों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि बैंक आपको आसानी से पर्सनल लोन दे दें, उसके लिए किन गलतियों से बचें।

पर्सनल लोन

पर्सनल लोन

पर्सनल डिटेल्स सही से भरें

पर्सनल लोन अप्लाई करने में अपना पर्सनल डिटेल्स सही से भरें। यहां स्पीड से ज्यादा एक्यूरेसी मायने रखती है। ऐसी जानकारी से फॉर्म शुरू होता है जो रूटीन लगती है जैसे, आपका नाम, पता, PAN, आधार डिटेल्स, जन्म की तारीख, कॉन्टैक्ट जानकारी। कई एप्लिकेंट बिना क्रॉस-चेक किए ये डिटेल्स जल्दी-जल्दी भर देते हैं। इसमें गलती हो जाती है और बैंक से लोन प्रोसेस नहीं हो पाता है।

End of Feed