Auto Shares To Buy: होली के बाद शेयरों से दमदार प्रॉफिट कमाई की जा सकती है। कुछ शेयरों के लिए ब्रोकरेज फर्म और मार्केट एक्सपर्ट ने BUY रेटिंग दी है। इनमें दो ऑटो सेक्टर के शेयर शामिल हैं। ये हैं सीआईई ऑटोमोटिव और महिंद्रा एंड महिंद्रा। इन दोनों शेयरों में ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की सलाह दी है। मोतीलाल ओसवाल ने महिंद्रा एंड महिंद्रा को 2005 रुपये के टार्गेट प्राइस के साथ खरीदने की सलाह दी है। जबकि बीते शुक्रवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर बीएसई पर 1,879.45 रुपये पर बंद हुआ था। अगर ये मौजूदा स्तर से 2005 रु तक जाता है तो आपको करीब 7 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
दो ऑटो शेयरों में कमाई का मौका
ये भी पढ़ें -
महिंद्रा एंड महिंद्रा का रिटर्न
- महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर ने 2024 में अब तक 10.32% रिटर्न दिया है
- बीते 6 महीनों में ये 17.80 फीसदी ऊपर चढ़ा है
- एक महीने में ये 2.5 फीसदी नुकसान करा चुका है
- पिछले हफ्ते ये शेयर 1.16 फीसदी मजबूत हुआ
कितना है सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का टार्गेट प्राइस
मोतीलाल ओसवाल ने सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का टार्गेट प्राइस 540 रु रखा है, जबकि शुक्रवार को ये शेयर बीएसई पर 444.50 रु पर बंद हुआ था। अगर ये मौजूदा स्तर से टार्गेट प्राइस तक जाता है तो आपको 21.5 फीसदी रिटर्न मिल सकता है।
सीआईई ऑटोमोटिव इंडिया का रिटर्न
- पिछले हफ्ते ये 1.25 फीसदी ऊपर चढ़ा
- एक महीने में ये 3.19 फीसदी गिरा है
- 6 महीनों में शेयर ने 7.67 फीसदी नुकसान कराया है
- 2024 में अब तक ये 10.39 फीसदी नीचे आया है
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
