क्या विमान ईंधन में भी मिलाया जाएगा ऐथनॉल? केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने दिया ये जवाब

ATF Ethanol Mixing: केंद्रीय मंत्री राममोहन नायडू ने विमान ईंधन (एटीएफ) में ऐथनॉल मिलाए जाने की योजना के दावों को खारिज किया। उन्होंने सस्टेनेबल एविएशन फ्यूल (SAF) को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा और सुरक्षित बताया।

ATF Ethanol Mixing : केंद्रीय नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू (Ram Mohan Naidu) ने विमान ईंधन (एटीएफ) में ऐथनॉल मिलाने की किसी भी योजना से साफ इनकार किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचारधीन नहीं है। केंद्रीय मंत्री ने यह बयान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे के बाद जारी किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर विमान ईंधन में एथनॉल मिलाने की तैयारी करने का आरोप लगाया था। नागर विमानन मंत्री ने कहा कि विमानन सुरक्षा से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने से हवाई यात्रियों के मन में बेवजह डर और चिंता का माहौल बनता है।

Aviation Fuel, ATF Ethanol Mixing, Ram Mohan Naidu, Sustainable Aviation Fuel, SAF, Air Travel Safety, Aviation Ministry India

एथनॉल-एटीएफ विवाद: अरविंद केजरीवाल के दावों पर राममोहन नायडू का पलटवार, कहा- पूरी तरह झूठा (तस्वीर-AI)

अरविंद केजरीवाल के दावे पर सरकार का रुख

दरअसल, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया था कि केंद्र सरकार एटीएफ में ऐथनॉल मिलाने की योजना बना रही है। उन्होंने एक्सपर्ट्स के हवाले से यह भी कहा था कि इस कदम से उड़ानों की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक केजरीवाल के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने कहा कि यह दावा पूरी तरह से आधारहीन, झूठा और गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसी किसी योजना पर काम नहीं कर रही है और यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता है। उन्होंने ताकीद की कि संवेदनशील विषयों पर गलत सूचना फैलाने से परहेज किया जाना चाहिए।

End of Feed