Assured Rental : प्रॉपर्टी पर 12% सालाना रिटर्न हकीकत या छलावा, बिल्डर कैसे कर रहे दावा?

अक्सर प्रॉपर्टी पर 12% तक एश्योर्ड रेंटल के दावे देखने को मिलते हैं। ये दावे छिपकर नहीं, बल्कि खुले आम सड़कों पर बड़े-बड़े होर्डिंग लगाकर किए जाते हैं। लेकिन, इन दावों की क्या हकीकत है ये जान लें।

रियल एस्टेट में निवेश पर 12% Assured Rental Yield जैसे दावे अक्सर सुनने को मिलते हैं। ब्रोकर्स और डेवलपर्स इस तरह के ऑफर को ऐसे पेश करते हैं जैसे निवेशक को हर साल एक तय और आकर्षक आमदनी मिलेगी। पहली नजर में 12% का रिटर्न काफी बड़ा दिखता है, खासकर जब इसे फिक्स्ड इनकम वाले दूसरे विकल्पों से तुलना करके बताया जाए। लेकिन, फिनफ्लुएंसर संजय कथुरिया ने इन दावों का पूरा गणित समझाया है।

Assured Rental

दावा में कितना दम ये जरूर जानें

कथूरिया बताते हैं कि सवाल यह नहीं है कि 12 फीसदी रिटर्न मिलेगा या नहीं, बल्कि सवाल यह है कि 12% आखिर किस कीमत पर कैलकुलेट किया जा रहा है? क्योंकि, यहीं से पूरा गणित बदल जाता है। जिस कीमत को आधार बनाकर रेंटल यील्ड दिखाई जाती है, वह कई बार प्रॉपर्टी की अंतिम लागत नहीं होती। पजेशन तक पहुंचते-पहुंचते खरीदार का वास्तविक निवेश काफी बढ़ चुका होता है।

End of Feed