Kotak Mahindra Bank New MD-CEO: बैंकिंग सेक्टर में लंबा अनुभव रखने वाले अशोक वासवानी (Ashok Vaswani) ने सोमवार को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) का पदभार संभाल लिया। उन्होंने दीपक गुप्ता की जगह ले ली है, जो फाउंडर डायरेक्टर उदय कोटक के एक सितंबर 2023 से बैंक के प्रमुख के रूप में पद छोड़ने के बाद अंतरिम एमडी और सीईओ थे। कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा है कि अशोक वासवानी ने एक जनवरी 2024 से बैंक के एमडी और सीईओ के रूप में पदभार संभाल लिया है।
कोटक महिंद्रा बैंक के नए एमडी-सीईओ
ये भी पढ़ें -
3 साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अक्टूबर, 2023 में तीन साल की अवधि के लिए बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ के रूप में वासवानी की नियुक्ति को मंजूरी दी थी। अब वे 3 साल तक कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी और सीईओ रहेंगे।
कहां से की है पढ़ाई
उदय कोटक की तरह वह भी सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकनॉमिक्स के पूर्व छात्र हैं। वासवानी चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सचिव भी हैं। वासवानी ने हाल ही में बार्कलेज के साथ काम किया था। इससे पहले वह अमेरिकी-इजराइली AI फिनटेक कंपनी पैगया टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के चेयरमैन थे।
उन्होंने यूके के बार्कलेज बैंक में सीईओ के रूप में काम किया है। इसके बाद, उन्होंने बैंक के ग्लोबल कंज्यूमर, प्राइवेट, कॉर्पोरेट और पेमेंट बिजनेसों के सीईओ के रूप में भी काम किया है।
