रुपये को रोको मत, लुढ़क जाने दो! अरविंद पनगढ़िया ने RBI को क्यों दी ये सलाह?

इस सप्ताह प्रति डॉलर रुपया 97 के निचले स्तर तक फिसल गया। जहां पूरा देश रुपये के लुढ़कने से परेशान है। वहीं, 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष ने RBI को सलाह दी है कि रुपया जितना लुढ़कता है लुढ़कने दें।

Arvind Panagariya on Rupee vs Dollar : क्या भारतीय रुपया जल्द ही डॉलर के मुकाबले 100 के आंकड़े को पार कर जाएगा? यह सवाल सबको डरा रहा है। क्योंकि, यह एक ऐसा मनोवैज्ञानिक आंकड़ा है, जिसे लेकर शेयर बाजार के निवेशकों से लेकर खेत-खलिहानों में खड़े किसान तक चिंतित हैं। क्योंकि, रुपया लुढ़केगा, तो बाजार लुढ़केगा। रुपया लुढ़केगा, तो क्रूड ऑयल, गैस और फर्टिलाइजर महंगा होगा। RBI भी रुपये को लुढ़कने से रोकने के लिए जतन कर रहा है।

RBI rupee panagariya

रुपये में गिरावट को नहीं रोकने की सलाह

लेकिन, इसे आंकड़े को लेकर देश के जाने-माने अर्थशास्त्री और 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को एक बेहद कड़ा और अहम सुझाव दिया है। पनगढ़िया का कहना है कि RBI को '100 रुपये प्रति डॉलर' के मनोवैज्ञानिक दबाव में आकर अपनी नीतियां तय करने से बचना चाहिए। उन्होंने अपने इस विचार के पीछे तर्क भी दिए हैं।

End of Feed