Rs 2000 Note: 2000 रु के 97.87% नोट आए बैंकों में वापस, लोगों के पास अब भी 7,581 करोड़ रु के नोट बाकी

Rs 2000 Note: RBI की तरफ जारी की गई ताजा जानकारी के अनुसार 2000 रु के 97.87% नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। मगर अब भी लोगों के पास 7,581 करोड़ रु के नोट बाकी हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • 2000 रु के 97.87% नोट बैंकों में वापस आए
  • लोगों के पास 7,581 करोड़ रु के नोट बचे
  • 2023 में हुआ था 2000 के नोट चलन से बाहर करने का ऐलान

Rs 2000 Note: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि दो हजार रुपये के 97.87 प्रतिशत नोट बैंकों में वापस आ गए हैं। चलन से हटाए गए केवल 7,581 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी लोगों के पास हैं। आरबीआई ने 19 मई 2023 को 2000 रुपये के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी। चलन में 2000 रुपये मूल्य के बैंक नोट का कुल मूल्य 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर 3.56 लाख करोड़ रुपये था। यह 28 जून 2024 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर 7,581 करोड़ रुपये रह गया।

Rs 2000 Note

2000 के 97.87% नोट आए वापस

ये भी पढ़ें -

End of Feed