Savings Account में भूल कर भी न रखें ज्यादा पैसा! समय के साथ कम हो रही आपके पैसे की वैल्यू

क्या आप भी अपनी जमा-पूंजी को सेविंग अकाउंट में सुरक्षित रखते हैं? अगर हां तो ये जानकारी आपके बेहद काम की साबित हो सकती है।

आज के समय में हर दूसरा व्यक्ति अपनी जमा-पूंजी को सुरक्षित रखने के लिए सेविंग अकाउंट (Savings Account) का इस्तेमाल कर रहा है। रोजमर्रा के खर्च, अचानक आने वाली जरूरत और Emergency Fund के लिए बैंक खाते में पर्याप्त रकम होना आर्थिक सुरक्षा तो देता है लेकिन अगर आपकी जरूरत से काफी ज्यादा रकम लंबे समय तक सेविंग अकाउंट में बिना किसी खास उद्देश्य के पड़ी है, तो यह आपके पैसे की ग्रोथ को प्रभावित कर सकती है।

Savings Account

सेविंग अकाउंट में क्यों नहीं रखना चाहिए ज्यादा पैसा (AI Generated Image)

कितना पैसा Savings Account में रखना ठीक है?

सेविंग अकाउंट में कितनी रकम (Idle Money In Savings Account) रखनी चाहिए, इसका कोई एक तय नियम सभी लोगों पर लागू नहीं होता। आपकी आमदनी, परिवार की जिम्मेदारियां और मासिक खर्च इसके आधार पर तय होते हैं। रोजमर्रा के खर्चों के अलावा करीब छह महीने के जरूरी घरेलू खर्च के बराबर रकम Emergency Fund के तौर पर अकाउंट रखी जा सकती है। अगर परिवार की आमदनी अनियमित है या घर में केवल एक व्यक्ति कमाता है, तो इससे ज्यादा रकम का सुरक्षा कवच रखना भी उचित हो सकता है।

End of Feed