Apple ने भारत में की रिकॉर्ड कमाई, टिम कुक बोले अभी तो बहुत गुंजाइश

Apple Record Income In India: एप्पल भारत को एक असाधारण बाजार देखता है। कई लोग मिडिल क्लास में आ रहे हैं, उनसे कंपनी को बड़ी उम्मीद है। कंपनी ने मुंबई और दिल्ली में दो खुदरा स्टोर खोले हैं, जो उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Apple Record Income In India: एप्पल के भारत में रिकॉर्ड कमाई के बीच, कंपनी के सीईओ टिम कुक ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत एक बहुत बड़ा बाजार है, उसके अनुसार कंपनी की हिस्सेदारी बेहद कम है। जबकि यहां पर काफी गुंजाइश है। कुक ने बढ़ती मांग की एक बड़ी वजह कई मिडिल क्लास को बताया है। उन्होंने कहा कि लोग मिडिल क्लास में आ रहे हैं, वितरण बेहतर हो रहा है, बहुत सारी सकारात्मकताएं हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस साल एप्पल ने भारत में करीब 50 हजार करोड़ रुपये का कारोबार किया है। हालांकि इस मामले में कुक ने केवल यही कहा है कि कंपनी डबल डिजिट में ग्रोथ कर रही है।

aaple ceo

एप्पल की जमकर कमाई

कुक ने क्या कहा

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भारत को कंपनी का एक मुख्य केंद्र करार देते हुए कहा कि प्रौद्योगिकी दिग्गज की देश के बड़े बाजार में हिस्सेदारी कम है, जबकि वहां काफी गुंजाइश तथा सकारात्मकता है। कुक ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम से इतर कहा कि भारत में सर्वकालिक राजस्व अर्जित किया गया। हम दोहरे अंकों में मजबूत हुए। यह हमारे लिए अविश्वसनीय रूप से रोमांचक बाजार है और हम प्राथमिकता से वहां ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एप्पल की बड़े बाजार में हिस्सेदारी कम है और इसलिए ऐसा लगता है कि वहां काफी संभावनाएं हैं।

End of Feed