Apple ने भारत में ग्रीन एनर्जी पर लगाया बड़ा दांव, 6 स्टार्टअप्स में ₹100 करोड़ निवेश का ऐलान

दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में शामिल Apple ने भारत के ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा दांव लगाया है। कंपनी ने 6 स्टार्टअप्स में 100 करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया है।

Apple ने भारत में तेजी से बढ़ रहे अपने मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क के बीच Apple ने अब क्लीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है। iPhone बनाने वाली कंपनी ने भारत में रिन्यूएबल एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए शुरुआती तौर पर करीब ₹100 करोड़ के निवेश का ऐलान किया है। यह निवेश CleanMax के साथ साझेदारी में किया जा रहा है।

Apple Cleanmax

एपल ने क्लीनमैक्स के साथ की साझेदारी

Apple का कहना है कि इस साझेदारी के जरिए देशभर में 150 मेगावाट से ज्यादा की स्वच्छ ऊर्जा क्षमता विकसित की जाएगी। कंपनी के मुताबिक इतनी बिजली करीब 1.5 लाख भारतीय घरों की सालाना जरूरत पूरी कर सकती है।

End of Feed